धनबाद(DHANBA):धनबाद से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां झारखंड में बड़े पैमाने पर आईपीएस अधिकारियों का तबादला और पदस्थापन किया गया है।
इसी क्रम में धनबाद के ग्रामीण एसपी को भी बदल दिया गया है। एस मोहम्मद याकूब को धनबाद का नया ग्रामीण एसपी नियुक्त किया गया है। वे इससे पहले हुसैनाबाद में एसडीपीओ के पद पर कार्यरत थे।
वहीं, वर्तमान ग्रामीण एसपी कपिल चौधरी का तबादला पलामू कर दिया गया है, जहां उन्हें एसपी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
इस संबंध में कार्मिक एवं प्रशासनिक सुधार विभाग, झारखंड सरकार की ओर से शुक्रवार देर रात अधिसूचना जारी की गई।
प्रशासनिक स्तर पर हुए इस फेरबदल को कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने के प्रयास के रूप में देखा जा रहा है।
NEWSANP के लिए धनबाद से ब्यूरो रिपोर्ट

