सीपीएम नेता कॉमरेड गुरुचरण शर्मा की 8वीं पुण्यतिथि पर भावभीनी श्रद्धांजलि सभा आयोजित…

सीपीएम नेता कॉमरेड गुरुचरण शर्मा की 8वीं पुण्यतिथि पर भावभीनी श्रद्धांजलि सभा आयोजित…

सिंदरी(SINDRI): भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) एवं बीसीकेयू के वरिष्ठ दिवंगत नेता कॉमरेड गुरुचरण शर्मा की आठवीं पुण्यतिथि पर आज रांगामाटी में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।

श्रद्धांजलि सभा की अध्यक्षता सीपीएम सिंदरी शाखा सचिव सूर्य कुमार सिंह ने की। सभा को संबोधित करते हुए सीपीएम के जिला सचिव विकास कुमार ठाकुर ने कहा, “कॉमरेड गुरुचरण शर्मा ने ताउम्र मजदूर वर्ग की बेहतरी के लिए संघर्ष किया। 1984 के सिख दंगों को रोकने में भी उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका अदा की थी। उनके छोड़े गए कार्यों को हम सब मिलकर पूरा करेंगे, यही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।”

शाखा सचिव सूर्य कुमार सिंह ने कहा कि कॉमरेड शर्मा ने सामाजिक दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा से किया। उनके अधूरे कार्यों को पूरा करना ही उन्हें सच्चा सम्मान देना होगा।

सभा को ज्ञान विज्ञान समिति की वरिष्ठ नेत्री शर्मिष्ठा सेनगुप्ता, जनवादी महिला समिति (एडवा) की सिंदरी नगर अध्यक्ष सविता देवी, शिबू राय, आनंद कुमार, सुरेंद्र पांडेय, सहित अन्य वक्ताओं ने भी संबोधित किया।

कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने कॉमरेड गुरुचरण शर्मा के मजदूर-हितैषी कार्यों एवं सामाजिक योगदान को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

NEWSANP के लिए ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *