बिहार (BIHAR): नीट छात्रा की संदिग्ध रेप-मौत मामले में शंभू गर्ल्स हॉस्टल बिल्डिंग मालिक मनीष रंजन को पटना सिविल कोर्ट से राहत मिलने का दावा किया जा रहा है। सूत्रों के अनुसार, कोर्ट ने डिफॉल्ट बेल मंजूर कर दी है क्योंकि CBI ने निर्धारित समयसीमा के अंदर चार्जशीट दाखिल नहीं की।
मामले की जांच CBI कर रही है। कोर्ट ने पहले भी जांच एजेंसी पर लापरवाही बरतने के आरोपों पर सवाल उठाए थे। मनीष रंजन फिलहाल बेउर जेल में बंद थे। पीड़ित पक्ष के वकीलों ने जांच में देरी पर नाराजगी जताई है। इस फैसले से मामले में नई बहस छिड़ने की संभावना है। CBI की ओर से अभी कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है।
NEWSANP के लिए ब्यूरो रिपोर्ट

