जोड़ापोखर हत्याकांड का खुलासा: प्रेम प्रसंग में युवक की हत्या,दो गिरफ्तार और तीन नाबालिग हिरासत में…

जोड़ापोखर हत्याकांड का खुलासा: प्रेम प्रसंग में युवक की हत्या,दो गिरफ्तार और तीन नाबालिग हिरासत में…

धनबाद (DHANBAD): झरिया के जोड़ापोखर थाना क्षेत्र में हुए हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस के अनुसार, यह हत्या प्रेम प्रसंग और आपसी रंजिश के कारण की गई थी। इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि तीन नाबालिगों को हिरासत में लिया गया है।
गुरुवार को आयोजित प्रेस वार्ता में सिटी एसपी ऋत्विक श्रीवास्तव ने बताया कि 12 अप्रैल की रात भूलन बीसीसीएल मैगजीन के पास ओबी डंप क्षेत्र में जेलगोरा निवासी मो. शमीम अंसारी उर्फ गुड्डु सेठ (36) की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। घटना के संबंध में मृतक की पत्नी के बयान पर मामला दर्ज किया गया था।
वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सिटी एसपी ऋत्विक श्रीवास्तव के नेतृत्व में एक विशेष छापेमारी टीम का गठन किया गया था। टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले का उद्भेदन कर दिया। जांच में यह तथ्य सामने आया कि मृतक की पत्नी और उसकी दुकान के स्टाफ मो. अलबक्श अंसारी उर्फ सिद्धू के बीच प्रेम संबंध थे। इसी विवाद के चलते हत्या की साजिश रची गई।
12 अप्रैल की रात, मुख्य आरोपी सिद्धू ने बहाने से गुड्डु सेठ को एक सुनसान जगह पर बुलाया और पीछे से गोली मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मुख्य आरोपी सिद्धू और शुभम सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। उनकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त 7.65 एमएम की देसी पिस्तौल, क्षतिग्रस्त मोबाइल और घटना में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल बरामद कर ली गई है।

NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *