धनबाद(DHANBAD): झरिया से एक राहत भरी खबर सामने आई है, जहाँ लापता बुजुर्ग को कुछ ही घंटों के भीतर सुरक्षित खोज लिया गया।
इस पूरे मामले में NEWS ANP की खबर और आम लोगों की जागरूकता ने अहम भूमिका निभाई। खबर सामने आते ही स्थानीय लोगों और समाजसेवियों ने मिलकर बुजुर्ग की तलाश शुरू की।
लगातार प्रयासों के बाद बुजुर्ग को ढूंढ लिया गया और उन्हें सुरक्षित उनके घर—आंबेडकर नगर, विनोद नगर, हीरापुर आवास—पहुंचाया गया।
इस नेक काम में शामिल सभी लोगों का आभार व्यक्त किया गया है। यह घटना दिखाती है कि जब समाज एकजुट होता है, तो किसी भी मुश्किल को आसानी से हल किया जा सकता है।
NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

