झरिया(JHARIA): बस्ताकोला क्षेत्र संख्या 09 केओसीपी परियोजना अंतरगर्त कुइयां कोलियरी, में कार्यरत श्रमिकों व स्थानीय लोगों के बीच पानी/पे, जल की घोर समस्या उत्पन्न हो गई है, जिसको लेकर श्रीमकों ने कई बार केओ सीपी प्रबंधन को अवगत कराने का काम किया था, लेकिन प्रबंधन द्वारा कोई ठोस पहल नहीं होने के कारण (BMS) के शाखा सचिव बिनोद प्रजापति ने (BMS) के महामंत्री को अवगत कराने का काम किया था, जिसके तहत गुरुवार को महामंत्री के के सिंह अपने समर्थकों के साथ क्षेत्र में पहुंच निरिक्षण किया और लोगों से मिलकर गंभीरतापूर्वक समस्याओं को सुना,इस दौरान उन्होंने पेय जल संकट के लिए कुइयां कोलियरी, वाटर फिल्टर टीमेंट प्लांट एवं मेन पानी पाईप लाईन का निरीक्षण किया, साथ ही साथ कुइयां कोलियरी स्टाफ कलोनी नियर दुर्गा मंदिर कालोनियों में आवासों के जाम/गंदगी से भरा नालियों का भी निरीक्षण किया गया और लोगों को बताया जल्द ही बीसीसीएल प्रबंधन से मिलकर हल निकला जायेगा, निरीक्षण में मुख्य रूप से महामंत्री के ,के सिंह धनबाद बीसीसीएल, कल्याण समिति बोर्ड सदस्य, और DCKS बस्ताकोला क्षेत्र के प्रभारी लोकेश कुमार सिंह अध्यक्ष, संतोष कुमार सिंह, उमेश कुमार, परमानंद यादव , कुइयां कोलियरी शाखा सचिव, बिनोद कुमार प्रजापति, सह सचिव संजय कुमार, अध्यक्ष सहदेव खा, क्षेत्र के अन्य कार्यकर्ताओं व मुहल्लावासी मौजूद थे, वहीं कुइयां कोलियरी ज़ीरो सिम अंडरग्राउंड खदान से जो पानी, फिल्टर टीमेंट प्लांट एवं अन्य कालोनियों को भी दिया जाता है उसका भी जानकारी ली गई, कुइयां कोलियरी के परियोजना पदाधिकारी, देवेंद्र सिंह, पीट प्रबंधक, मोहित अग्रवाल एवं बस्ता कोला क्षेत्र से, अधिकारी और ओभरसियर, भी शामिल थें,
NEWS ANP के लिए झरिया से अरबिंद सिंह बुंदेला की रिपोर्ट

