बिहार(BIHAR): भोजपुरी(Bhojpuri) स्टार पवन सिंह और उनकी पत्नी ज्योति सिंह के बीच चल रहा तलाक मामला अभी कोर्ट में लंबित है, लेकिन सोशल मीडिया पर दोनों के रिश्ते की चर्चा थमने का नाम नहीं ले रही।
भोजपुरी स्टार की पत्नी का वीडियो वायरल
इस बीच ज्योति सिंह का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह लाल साड़ी, मांग में सिंदूर और गहनों में सजी दुल्हन के रूप में नजर आ रही हैं। बैकग्राउंड में दर्द भरा गाना उनके जज्बातों को और गहरा कर देता है। वीडियो के साथ उन्होंने लिखा— “मैं तबाह हूं तेरे इश्क में…, तुम्हें दूसरों का ख्याल है…” जो उनके दर्द को साफ जाहिर करता है।
भोजपुरी स्टार पवन सिंह की पत्नी
यूजर्स भी इस पोस्ट पर जमकर रिएक्शन दे रहे हैं। कोई हिम्मत बढ़ा रहा है, तो कोई बागेश्वर धाम जाने की सलाह दे रहा है। लगातार सामने आ रहे ऐसे पोस्ट्स ने इस रिश्ते को फिर सुर्खियों में ला दिया है।
NEWSANP के लिए ब्यूरो रिपोर्ट

