सिंदरी(SINDRI): वार्ड संख्या 54 के रोडाबांध चेकपोस्ट से डोंमगढ़ जाने वाले वैकल्पिक मार्ग एवं एफसीआई एल परिसर के समीप सेल तसरा परियोजना से उत्खनन किए गए कोयले को रोड़ाबांध चेक पोस्ट के पास एवं एफसीआईएल परिसर के अंदर नवनिर्मित कोल वाशरी तक ले जाने के लिए कन्वेयर बेल्ट लगाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसी क्रम में केडी- 161 से 210 तक के कुल 39 क्वार्टर्स को डोजरिंग करने की प्रक्रिया बुधवार से आरंभ कर दी गई। हालांकि इन 16 क्वार्टर में से केवल एक क्वार्टर ही वर्तमान में आबाद है। तासरा प्रबंधन के अधिकारियों ने उक्त क्वार्टर में रह रहे परिवार को जल्द से जल्द खाली करने का निर्देश दिया है। सूचना मिलते ही वार्ड 54 के पार्षद नीरज सिंह मौके पर पहुंचे और प्रभावित परिवार की समस्या को सुना। उन्होंने तासरा प्रबंधन से आग्रह किया कि परिवार को कुछ समय और आवश्यक मुआवजा दिया जाए ताकि वह वैकल्पिक व्यवस्था कर सके।
NEWS ANP के लिए सिंदरी से राज कुमार शर्मा के साथ प्रेम प्रकाश शर्मा की रिपोर्ट।

