धनबाद(DHANBAD): बीसीसीएल टाउनशिप स्थित DAV कोयलानगर के 75 छात्र-छात्राओं ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर शानदार प्रदर्शन किया। वर्षा कुमारी विज्ञान,सामाजिक विज्ञान, ए आई में शत प्रतिशत अंक प्राप्त करते हुए उत्कृष्ट 98.6 प्रतिशत के साथ विद्यालय में प्रथम रही। स्वाति कुमारी 98.4 संस्कृत एवं आई टी में सत प्रतिशत प्राप्त कर दूसरे स्थान पर वहीं काव्या कन्धावे 97.4 प्रतिशत प्राप्त कर तृतीय स्थान पर रहा। वहीं आर्यन शर्मा 97.2 ऋषि राज 97.2, अलंकृता एवं अत्रि सरकार 96.8,नचिकेता सिंह 96.4 वैष्णवी श्रीवास्तव 95.8, अनुष्का कुमारी 95.2 प्रतिशत प्राप्त की।विद्यालय के प्राचार्य सह क्षेत्रीय सहायक पदाधिकारी एन एन श्रीवास्तव ने छात्र- छात्राओं के उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए सभी छात्रों को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

