CM बनते ही सम्राट का बड़ा फैसला, 29 अहम विभाग रखे अपने पास…

CM बनते ही सम्राट का बड़ा फैसला, 29 अहम विभाग रखे अपने पास…

पटना(BIHAR): भाजपा नेता सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री पद की शपथ लेते ही सरकार के कामकाज की दिशा साफ कर दी है। शपथ के कुछ ही घंटों बाद विभागों का प्रारंभिक बंटवारा भी जारी कर दिया गया, जिसमें सबसे ज्यादा चर्चा इस बात की हो रही है कि मुख्यमंत्री ने खुद के पास 29 अहम विभाग रख लिए हैं।

मुख्यमंत्री के पास सबसे ज्यादा जिम्मेदारी
नई सरकार की अधिसूचना के मुताबिक मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कई अहम विभाग अपने पास रखे हैं। इनमें गृह, सामान्य प्रशासन, स्वास्थ्य, नगर विकास, उद्योग, पथ निर्माण और कृषि जैसे बड़े विभाग शामिल हैं। इसके अलावा राजस्व एवं भूमि सुधार, खान एवं भू तत्व, विधि, पर्यटन, श्रम संसाधन, कौशल विकास, आपदा प्रबंधन, आईटी, खेल, सहकारिता, पर्यावरण और पंचायती राज जैसे विभाग भी उन्होंने फिलहाल खुद संभालने का फैसला किया है। सरकार के जानकार मानते हैं कि शुरुआती दौर में इतनी बड़ी जिम्मेदारी खुद रखना यह संकेत देता है कि मुख्यमंत्री हर बड़े फैसले पर सीधे नजर रखना चाहते हैं।

JDU को मिले 18 विभाग, उप मुख्यमंत्रियों में बंटवारा
वहीं गठबंधन सहयोगी जनता दल यूनाइटेड को कुल 18 विभाग दिए गए हैं। उप मुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी को जल संसाधन, संसदीय कार्य, सूचना एवं जनसंपर्क, भवन निर्माण, शिक्षा, ग्रामीण विकास और परिवहन जैसे विभाग दिए गए हैं। दूसरे उप मुख्यमंत्री बिजेन्द्र प्रसाद यादव को ऊर्जा, वित्त, वाणिज्य कर, समाज कल्याण, खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण, योजना एवं विकास और ग्रामीण कार्य जैसे अहम विभाग सौंपे गए हैं। हालांकि कुछ विभागों के नाम दोनों के बीच समान दिख रहे हैं, जिससे आने वाले दिनों में अंतिम बंटवारे में बदलाव की संभावना भी जताई जा रही है।

NEWSANP के लिए ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *