राघव चड्ढा को Z कैटेगरी सुरक्षा, केंद्र सरकार के फैसले से बीजेपी में शामिल होने के राजनीतिक हलचल तेज…

राघव चड्ढा को Z कैटेगरी सुरक्षा, केंद्र सरकार के फैसले से बीजेपी में शामिल होने के राजनीतिक हलचल तेज…

पंजाब(PUNJAB): AAP सरकार द्वारा जहां राघव चड्ढा को पंजाब से मिले सुरक्षा हटा लिया गया वही केंद्र सरकार द्वारा Z कैटेगरी की सुरक्षा प्रदान किए जाने के बाद राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है। यह सुरक्षा व्यवस्था गृह मंत्रालय के निर्देश पर और इंटेलिजेंस ब्यूरो की थ्रेट परसेप्शन रिपोर्ट के आधार पर लागू की गई है।

सूत्रों के अनुसार, सुरक्षा एजेंसियों ने हाल ही में राघव चड्ढा से जुड़े संभावित खतरे का आकलन करते हुए उन्हें उच्च श्रेणी की सुरक्षा देने की सिफारिश की थी। इसके तहत अब उनके आवास और यात्रा के दौरान अर्धसैनिक बलों के जवान तैनात रहेंगे, जो चौबीसों घंटे उनकी सुरक्षा की जिम्मेदारी संभालेंगे।

यह सुरक्षा व्यवस्था दिल्ली और पंजाब दोनों स्थानों पर प्रभावी रहेगी। Z कैटेगरी सुरक्षा मिलने के बाद उनकी सुरक्षा को लेकर केंद्र सरकार का यह बड़ा कदम माना जा रहा है। हालांकि, इस फैसले को लेकर राजनीतिक गलियारों में अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं और मामला चर्चा का विषय बना हुआ है।

NEWSANP के लिए ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *