सिंदरी में शहीद गुरूदास चटर्जी का शहादत दिवस मनाया गया, नेताओं ने दी श्रद्धांजलि…

सिंदरी में शहीद गुरूदास चटर्जी का शहादत दिवस मनाया गया, नेताओं ने दी श्रद्धांजलि…

सिन्दरी(SINDRI): भाकपा माले कार्यालय, सिन्दरी में शहीद कामरेड गुरूदास चटर्जी जी का शहादत दिवस उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धापूर्वक मनाया गया।

बताया गया कि शहीद गुरूदास चटर्जी कोयलांचल के वह निडर योद्धा थे, जिनके नाम मात्र से माफिया और गुंडे कांप उठते थे। वे गरीबों, मजदूरों और शोषितों के सच्चे मसीहा थे। समाज में न्याय और अधिकार की लड़ाई लड़ते हुए उन्होंने हमेशा कमजोर वर्ग की आवाज बुलंद की। देवली में माफियाओं द्वारा उन्हें गोली मारकर हत्या कर दी गई, लेकिन उनका संघर्ष और विचार आज भी लोगों के बीच जिंदा है।

श्रद्धांजलि सभा में सिन्दरी माननीय विधायक श्री चन्द्रदेव महतो जी ने उनके आदर्शों पर चलने और उनके अधूरे संघर्ष को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर उपस्थित विधायक जी ने कहा कि शहीद गुरूदास चटर्जी का जीवन हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत है और हमें अन्याय के खिलाफ डटकर खड़े रहने की सीख देता है। जिसमें मुख्य रूप से भाकपा माले के नगर सचिव राजीव मुखर्जी ,विमल रवानी, नृपेंद्र कुमार झा, प्रदीप महतो, मंगल महतो, शुभम सिंह सुभाष हंसदा, गोपाल महतो, राजेश मुखर्जी, राजू बावड़ी, प्रेम बहादुर, सुमित, अरुण महतो, मुन्ना कुमार, शुभम कुमार आदि लोग मौजूद थे।

NEWSANP के लिए ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *