सिंदरी(SINDRI): बाबा साहेब की 135 वीं जयंती पर सिंदरी के रोड़ाबांध स्थित कोयलंचल की सबसे बड़ी आदमकद प्रतिमा को प्रणाम करने के बाद गौरव वक्ष ऊर्फ लक्की सिंह ने विशाल माला पहनाकर बाबा अम्बेडकर के चरण में करबद्ध होकर आशीर्वाद माँगा। उसके बाद सिंह ने बाबा साहेब के छत एवं परिसर की सौंदर्यिकरण करने की बात कही, उन्होंने कहा कि धनबाद जिला के महापौर संजीव सिंह से वार्ता कर रोड़ाबांध स्थित बाबा साहेब परिसर की सौंदर्यिकरण नगर निगम के द्वारा करवाने की बात रखगे, उसके बाद सिंह ने बताया कि जल्द ही बाबा साहेब परिसर की सौंदर्यिकरण सुरु होंगी सिंह को कमेटी के द्वारा सम्मानित भी किया गया ।
NEWSANP के लिए ब्यूरो रिपोर्ट

