सिंदरी में नारी यात्रा:पंचायत से पार्लियामेंट तक – निर्णय में नारी, नवभारत की तैयारी”…

सिंदरी में नारी यात्रा:पंचायत से पार्लियामेंट तक – निर्णय में नारी, नवभारत की तैयारी”…

धनबाद(DHANBAD): “पंचायत से पार्लियामेंट तक – निर्णय में नारी, नवभारत की तैयारी” थीम के तहत नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में धनबाद जिला ग्रामीण एवं महानगर द्वारा आयोजित पदयात्रा में सिंदरी की भाजपा नेत्री तारा देवी जी सम्मिलित हुईं।

इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में धनबाद सांसद ढुल्लू महतो जी, धनबाद महानगर जिलाध्यक्ष Shrawan Ray ग्रामीण जिलाध्यक्ष मोहन कुम्भकार , सहित बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ताओं एवं आमजन ने भाग लिया और महिला सशक्तिकरण के समर्थन में जनजागरण किया। पदयात्रा के दौरान “नारी शक्ति – देश की शक्ति” जैसे नारों से पूरा वातावरण गूंज उठा।

पदयात्रा को संबोधित करते हुए तारा देवी जी ने कही कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम महिलाओं को राजनीतिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है। इससे पंचायत से लेकर संसद तक महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित होगी और देश के विकास में उनकी भूमिका और मजबूत होगी।

NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *