दुनिया का सबसे पॉपुलर मैसेजिंग प्लेटफॉर्म WhatsApp अब अपने यूजर्स के लिये कॉलिंग को और शानदार बनाने की तैयारी में है। कंपनी एक नया Noise Cancellation फीचर टेस्ट कर रही है, जो कॉलिंग का पूरा अनुभव बदल सकता है। अक्सर सड़क, कैफे या ऑफिस में कॉल के दौरान बैकग्राउंड शोर परेशानी बन जाता है। लेकिन इस नये फीचर की मदद से आसपास की आवाजें रियल-टाइम में फिल्टर हो जायेंगी।लाइव वीडियो स्ट्रीमिं
WhatsApp यूजर्स के लिये बड़ी राहत
वहीं, सामने वाले को आपकी आवाज बिल्कुल साफ सुनाई देगी। रिपोर्ट के मुताबिक, फिलहाल यह फीचर WhatsApp के Android बीटा वर्जन 2.26.14.1 यूजर्स के लिये रोल आउट किया गया है। यानी अभी हर यूजर तक यह सुविधा नहीं पहुंची है, लेकिन जल्द ही इसे सभी के लिये जारी किया जा सकता है। जिन यूजर्स को यह फीचर मिला है, उनके कॉल इंटरफेस में एक नया ऑप्शन दिख रहा है, जिसे आसानी से ऑन या ऑफ किया जा सकता है।
NEWSANP के लिए ब्यूरो रिपोर्ट

