पाकिस्तान में बढ़ते ऊर्जा संकट के बीच प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने बड़ा फैसला लिया है। शहबाज सरकार के स्मार्ट लॉकडाउन लगाने का फैसला किया है। देश के अधिकांश हिस्सों पंजाब, खैबर पख्तूनख्वा, बलूचिस्तान, इस्लामाबाद, गिलगित-बाल्टिस्तान और आज़ाद जम्मू-कश्मीर में अब बाजार, मॉल और दुकानें रात 8 बजे तक बंद करनी होंगी।प्रसारण और नेटवर्क समाचार
पाकिस्तान में मैरिज हॉल रात 10 बजे के बाद बंद
हालांकि, पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा के डिविजनल मुख्यालयों में बाजार रात 9 बजे तक खुले रह सकेंगे। वहीं, बेकरी, रेस्टोरेंट, तंदूर और खाने-पीने की दुकानों को रात 10 बजे तक की छूट दी गई है। सरकार ने शादी समारोहों पर भी सख्ती दिखाई है। मैरिज हॉल और अन्य कमर्शियल जगहें रात 10 बजे के बाद बंद होंगी, और घरों में भी इस समय के बाद शादी समारोह आयोजित करने पर रोक रहेगी। हालांकि मेडिकल स्टोर और फार्मेसी को इन पाबंदियों से बाहर रखा गया है।
पाकिस्तान में लॉकडाउन जैसे हालात! रात 8 बजे के बाद बाजार, शॉपिंग मॉल बंद, 10 बजे बाद नहीं होगी शादी
ये सभी नये नियम 7 अप्रैल से लागू हो गये हैं। सिंध प्रांत में फिलहाल समय-सीमा को लेकर विचार-विमर्श जारी है। बैठक में यह भी फैसला लिया गया कि गिलगित और मुजफ्फराबाद में एक महीने तक इंटरसिटी पब्लिक ट्रांसपोर्ट मुफ्त रहेगा, जिसका खर्च केंद्र सरकार उठायेगी। सरकार का कहना है कि ये फैसले ऊर्जा बचत और बढ़ती ईंधन लागत को नियंत्रित करने के लिए जरूरी हैं, और देश के हित में सख्त कदम उठाये जा रहे हैं।
NEWSANP के लिए ब्यूरो रिपोर्ट

