छात्र नेता विवेक गुप्ता के के पहल पर समाज सेवी कुंभनाथ सिंह ने मरीज को किया आर्थिक मदद अस्पताल से दिलाई छुट्टी…

छात्र नेता विवेक गुप्ता के के पहल पर समाज सेवी कुंभनाथ सिंह ने मरीज को किया आर्थिक मदद अस्पताल से दिलाई छुट्टी…

धनबाद(DHANBAD): धनबाद के पाटलिपुत्र अस्पताल से एक मानवता से जुड़ा मामला सामने आया है, जहाँ रुपए के अभाव में एक महिला अस्पताल से छुट्टी कराने में पेसे की कमी हो गई थी जानकारी के अनुसार, गांधीनगर की रहने वाली एक महिला को ब्रेन हेमरेज होने के बाद धनबाद के पाटलिपुत्र अस्पताल में भर्ती कराया गया था। परिजनों ने बड़ी मुश्किल से पैसे की व्यवस्था कर उसका इलाज करवाया, लेकिन इलाज के बाद भी कुछ बकाया राशि के कारण अस्पताल प्रबंधन उसे डिस्चार्ज करने से मना कर रहा था।

पीड़ित परिवार ने कई बार अस्पताल प्रबंधन से विनती की, लेकिन उनकी बातों को नजरअंदाज कर दिया गया और साफ कहा गया कि पूरा भुगतान होने पर ही छुट्टी दी जाएगी। इसी बीच इस घटना की जानकारी छात्र नेता विवेक गुप्ता को मिली। उन्होंने तुरंत अस्पताल पहुंचकर प्रबंधन से बातचीत की और स्थिति को समझा।

इसके बाद विवेक गुप्ता ने समाजसेवी कुंभनाथ सिंह को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही कुंभनाथ सिंह मौके पर पहुंचे और मानवता का परिचय देते हुए बकाया राशि का भुगतान किया। उनके हस्तक्षेप के बाद ही महिला को अस्पताल से सम्मानपूर्वक छुट्टी मिल सकी।

इस सराहनीय कार्य के लिए पीड़ित महिला के परिजनों ने विवेक गुप्ता और कुंभनाथ सिंह का हृदय से आभार व्यक्त किया।

NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *