धनबाद सांसद ढूलू महतो ने धनबाद सहित झारखण्ड वासियों को दी एक बड़ी सौगात..

धनबाद सांसद ढूलू महतो ने धनबाद सहित झारखण्ड वासियों को दी एक बड़ी सौगात..

धनबाद(DHANBAD): संसदीय क्षेत्र के लिए एक बड़ी सौगात के रूप में धनबाद जंक्शन से मुंबई के लिए सीधी ट्रेन सेवा अब नियमित रूप से संचालित होगी.धनबाद लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 13379/13380), जो अब तक ट्रायल के रूप में स्पेशल ट्रेन के तौर पर चलायी जा रही थी, उसे धनबाद सांसद ढुल्लू महतो के लगातार प्रयासों के बाद रेलवे बोर्ड ने नियमित परिचालन की स्वीकृति दी सांसद महोदय ने इस ट्रेन के नियमित परिचालन के लिए केन्द्रीय रेल मंत्री Ashwini Vaishnaw को पत्र लिखने के साथ-साथ कई बार व्यक्तिगत रूप से मुलाकात कर मांग रखी थी*.।

सोमवार को धनबाद रेल मंडल द्वारा धनबाद जंक्शन पर इस ट्रेन सेवा का विधिवत शुभारंभ को लेकर शुभारम्भ समारोह का आयोजन किया गया जिसमें बतौर मुख्य अतिथि धनबाद सांसद ढुलू महतो जी शामिल होकर इस ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया..

धनबाद सांसद ने इस उपलब्धि के लिए देश के प्रधानमंत्री Narendra Modi एवं रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के प्रति धनबाद की जनता की ओर से आभार प्रकट किया है.और कहा कि यह ट्रेन सेवा शुरू होने से धनबाद,कतरास,चंद्रपुरा, बोकारो थर्मल सहित झारखण्ड के लोगों को मुंबई जाने के लिए सीधी और सुविधाजनक रेल कनेक्टिविटी मिलेगी.ट्रेन के परिचालन से आवागमन के साथ-साथ रोजगार और व्यापार करने में सुविधा होगी..

NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *