राँची(RANCHI): राँची जिले के बुंडू वन प्रक्षेत्र अंतर्गत सोनाहातू थाना क्षेत्र के सारयाद गांव में एक जंगली हाथी के कुएं में गिरने की घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कि भटककर गांव में पहुंचे हाथी का संतुलन बिगड़ गया और वह सीधे कुएं में जा गिरा।
घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग और स्थानीय प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई है। हाथी को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन लगातार जारी है।
ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुटी हुई है, वहीं प्रशासन लोगों से दूरी बनाए रखने की अपील कर रहा है ताकि बचाव कार्य में कोई बाधा न आए।
वन विभाग की टीम पूरी सावधानी के साथ हाथी को सुरक्षित निकालने की कोशिश कर रही है।

