छोटा कृष्णापुर में भक्ति भाव एवं आस्था के साथ मां मंगला ओषा पूजा हुआ समापन…

छोटा कृष्णापुर में भक्ति भाव एवं आस्था के साथ मां मंगला ओषा पूजा हुआ समापन…

राजनगर(JHARKHAND ): राजनगर प्रखंड के अंतर्गत ग्राम छोटा कृष्णापुर में बैजनाथ मुखी एवं मोहित मुखी के घर में प्रति वर्ष के तरह इस वर्ष भी भक्ति भाव एवं आस्था के साथ मां मंगला ओषा की पूजा अर्चना धूमधाम से की गई। कार्यक्रम के तहत भक्त श्रद्धालु गाजे बाजे के साथ कलश लेकर तालाब गए वहां से पूजारी पूजा अर्चना कर पवित्र जल लेकर कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा के आगमन के दौरान जगह-जगह माता की पारंपरिक शंख ध्वनि व हुड़हुडी के साथ स्वागत करते हुई पूजा की गई।
सभी महिलाएं कलश लेकर झूमते हुए पूजा स्थल पर पहुंचकर सभी श्रद्धालु पूजा अर्चना किये। पूजा के दौरान नये फल , फूल, केन्दु ,चाहर , साल फुल, आम एवं विभिन्न प्रकार के फल , फूल मां मंगला को चढ़ाए। मन्नत उतारने के लिए श्रद्धालुओं ने केला ,नारियल एवं मुर्गा की बली भी दिया गया । महिलाओं ने मां मंगला देवी से अपने परिवार व गांव के सुख समृद्धि एवं रोग निवारण के लिए मन्नत मांगी।

पूजा को सफल आयोजन के, लिए बैधनाथ मुखी, सिन्धू मुखी बिन्दु मुखी ,सूदाम मुखी, अनुरोध मुखी, राहुल मुखी मोहित मुखी , राजाराम मुखी, शिवचरण मुखी , गायत्री मुखी , एवं सत्यनारायण मुखी का अहम योगदान रहा।

NEWSANP के लिए ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *