“सीजेआई Surya Kant का बड़ा ऐलान – ‘सैनिकों तक खुद पहुंचेगा कानून!’”…

“सीजेआई Surya Kant का बड़ा ऐलान – ‘सैनिकों तक खुद पहुंचेगा कानून!’”…

DESK: देश के न्यायिक इतिहास में एक अहम पल सामने आया है।
पहली बार भारत के चीफ जस्टिस Surya Kant ने लद्दाख के लेह मिलिट्री कैंप में सैनिकों को संबोधित किया।

करीब 3,500 मीटर की ऊंचाई पर स्थित लेह में सीजेआई ने जवानों से सीधे संवाद करते हुए एक बड़ा वादा किया।
उन्होंने कहा – अगर हमारे सैनिक देश की सीमाओं की रक्षा करते हैं, तो यह देश का कर्तव्य है कि उन्हें न्याय तक आसान पहुंच मिले।
Indian Army के जवानों को संबोधित करते हुए उन्होंने बताया कि दूर-दराज और दुर्गम इलाकों में तैनात सैनिकों को अक्सर कानूनी और निजी समस्याओं का सामना करना पड़ता है, लेकिन अदालतों तक पहुंचना उनके लिए आसान नहीं होता।

सीजेआई ने जोर देकर कहा कि अब समय आ गया है कि कानून खुद सैनिकों के दरवाजे तक पहुंचे, ताकि उन्हें न्याय पाने में कोई बाधा न हो।
यह कदम न्याय व्यवस्था को और अधिक सुलभ और मजबूत बनाने की दिशा में एक बड़ा संकेत माना जा रहा है।

NEWSANP के लिए ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *