ईरान के मशहद हवाई अड्डे पर अमेरिकी हमले में भारत आ रहे एक नागरिक विमान को नुकसान पहुंचा है। ईरानी सूत्रों ने बताया है कि महान एयर का यह विमान एक मानवीय मिशन के तहत नई दिल्ली जाने वाला था। इसमें दवाएं और मेडिकल सामग्री ले जाई जानी थी। ईरानी सूत्रों ने समाचार एजेंसी ANI को बताया कि जब कथित हमला हुआ, तब विमान मशहद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर खड़ा था। ईरान ने इसे मानवीय राहत पर सीधा हमला बताते हुए युद्ध अपराध कहा है।
अमेरिका के नागरिक या सैन्य प्रशासन ने अभी तक इस हमले की पुष्टि नहीं की गई है। यह घटना ऐसे समय ऐसे समय में सामने आई है, जब भारत और ईरान मानवीय प्रयासों में आपस में सहयोग कर रहे हैं। इस महीने की शुरुआत में भारत से ईरान को राहत सामग्री पहुंची थी। भारत में बड़ी संख्या में आम लोगों ने ईरान के लिए आगे बढ़कर मदद का हाथ बढ़ाया है और बड़ी मात्रा में मदद जुटाई है, जिसके लिए ईरान ने शुक्रिया कहा है।
NEWSANP के लिए ब्यूरो रिपोर्ट

