बिहार (PATNA): जनसुराज के संयोजक प्रशांत किशोर ने एक बार फिर NDA पर हमला बोलते हुए कहा कि चुनाव से पूर्व नीतीश जी के द्वारा आम जनता से किए वादे कौन पूरा करेगा…..उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर लिखा…
“नीतीश जी के जाने के बाद बिहार चलेगा दिल्ली से और बिहार को चलाया जाएगा गुजरात के हिसाब से। दिल्ली के नीति निर्माताओं के नजर में गुजरात इंडस्ट्रियल जोन में है और बिहार लेबर जोन में। गुजरात के उद्योगों को मजदूरों की कमी न हो, बिहार का अगला मुख्यमंत्री इसी हिसाब से नीति बनाएगा। बिहार इसी तरह उद्योगविहीन रहे और बिहार के लोग गुजरात के फैक्ट्रियों में जाकर ऐसे ही काम करते रहें, यही बिहार के अगले मुख्यमंत्री को लक्ष्य दिया जाएगा।
गुजरात के अहमदाबाद में कॉमनवेल्थ गेम होने जा रहा है, फिर ओलंपिक होगा। बहुत इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट होना है, मजदूरों की जरूरत पड़ेगी, बहुत जल्दी पटना, दरभंगा, सहरसा, कटिहार जैसे जगहों से डायरेक्ट ट्रेन शुरू होगी मजदूरों के सप्लाई के लिए। बिहारी मजदूर तैयार रहें।
मखाना उपजाते हैं मिथिला वाले, उसको पूर्णिया एयरपोर्ट से ले जाकर एक्सपोर्ट करके मुनाफ़ा कमाएंगे गुजराती। आम उपजाता है हमारे यहां, उसका जूस बनेगा गुजरात में। केला उपजाते हैं हम, उसका चिप्स बनेगा गुजरात में। लीची उपजाते हैं हम, उसकी प्रोसेसिंग होगी गुजरात में। हमारे यहां जो बड़ा सरकारी टेंडर खुलेगा, सब ठीकेदारी जाएगी गुजरात। जो इंफ्रास्ट्रक्चर बनेगा, सब गुजराती बनाएंगे। वही ईस्ट इंडिया कंपनी वाला तरीका है। बिहार उपनिवेश बनने जा रहा है।”
NEWSANP के लिए पटना से ब्यूरो रिपोर्ट

