नैतिक पतन बड़ा उदाहरण,जब बेटी ने प्रेमी से मिलकर पुलिस कर्मी पिता को मरवा डाला… तीन साल बाद उठा “राज” से पर्दा…

नैतिक पतन बड़ा उदाहरण,जब बेटी ने प्रेमी से मिलकर पुलिस कर्मी पिता को मरवा डाला… तीन साल बाद उठा “राज” से पर्दा…

जब वासना का भूत सर पर सवार हो और पिता की मृत्यु के पश्चात नौकरी मिलने का अवसर भी हो तो एक ऐसा खतरनाक मिश्रण तैयार होता है , जिसकी आप कल्पना भी नहीं कर सकते।

जयंत बल्लालवार मार्च 25, 2023 को चंद्रपुर , महाराष्ट्र में क्लेटरेक्ट एडमिनिस्ट्रेटिव बिल्डिंग के पास ड्यूटी पर थे , अचानक गश खाकर गिर पड़े , उन्हें तुरंत सरकारी मेडिकल कॉलेज , हॉस्पिटल में ले जाया गया , जहां डॉक्टरों ने उनको मृत्यु घोषित किया। उस समय किसी को कोई शंका नहीं हुई। इसे एक एक्सीडेंटल डेथ माना गया।

उनकी बेटी आर्या बल्लालवार को सहानुभूति के आधार पर पुलिस की नौकरी मिल गई और उनकी ट्रेनिंग आरम्भ हो गई।

जयंत बल्लालवार की मृत्यु के तीन वर्ष पश्चात आर्या बल्लालवार के प्रेमी आशीष शेडमाडे ने इस रहस्य से पर्दा उठाया और पुलिस को बताया कि जयंत बल्लालवार का मर्डर किया गया था और उसमें उनकी बेटी का हाथ था।

आर्या और आशीष दोनों 2022 से रिलेशनशिप में थे। जयंत बल्लालवार को यह रिलेशनशिप पसंद नहीं थी , जिसके कारण घर में अक्सर झगड़े होते रहते थे। रोज की किच किच से तंग आकर आर्या ने पिता को रास्ते से हटाने की ठान ली।

एक अवयस्क लड़के के द्वारा 5000 रुपए के बदले जहर का जुगाड किया गया , जिसे मोंटी जेडम ने आर्या तक पहुंचाया , आर्या ने वह जहर ड्यूटी जाने से पहले मिल्कशेक में मिलाकर जयंत बल्लालवार को पिला दिया और अपने प्लान में सफल हो गई , नौकरी बोनस में मिल गई।

लेकिन बात यहीं तक नहीं रुकी , आर्या ने आशीष से भी रिलेशनशिप समाप्त कर उसे डंप कर दिया। बदले में आशीष ने सारा खुलासा कर दिया।

अब आर्या बल्लालवार, आशीष , मोंटी ज़ेदाम और अल्पवयस्क लड़का पुलिस हिरासत में है। केस वापस खुलने के पश्चात पोस्टमार्टम की रिपोर्ट की पुनः जांच की गई जिसमें केमिकल एनालिसिस में ज़हर देने की बात की पुष्टि हो गई है।

NEWSANP के लिए ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *