बिहार में गरमाई राजनीति, ‘फ्यूचर CM ऑफ बिहार’ का पोस्टर!…

बिहार में गरमाई राजनीति, ‘फ्यूचर CM ऑफ बिहार’ का पोस्टर!…

बिहार(BIHAR): बिहार की सियासत में नये समीकरण बनते दिख रहे हैं। पटना में JDU ऑफिस के बाहर लगे एक पोस्टर ने राजनीतिक हलचल तेज कर दी है। पोस्टर में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को ‘फ्यूचर CM ऑफ बिहार’ बताया गया है, साथ ही लिखा है, “नीतीश सेवक, मांगे निशांत।” पोस्टर में CM नीतीश कुमार से राज्य छोड़कर नहीं जाने की अपील भी की गई है। दरअसल, उनके राज्यसभा जाने की चर्चा के बाद से ही पार्टी कार्यकर्ता लगातार उनसे फैसले पर पुनर्विचार करने की मांग कर रहे हैं। इधर, JDU के भीतर निशांत कुमार को CM बनाने की आवाजें लगातार तेज हो रही हैं। पार्टी में शामिल होने के दिन से ही कार्यकर्ताओं ने उन्हें CM फेस के तौर पर पेश करना शुरू कर दिया था। नालंदा दौरे के दौरान भी स्थानीय लोगों, खासकर महिलाओं ने उन्हें अगला मुख्यमंत्री बनाने की मांग उठाई थी। हाल ही में मोकामा विधायक अनंत सिंह ने भी निशांत कुमार को ‘CM मैटेरियल’ बताया था। हालांकि, उन्होंने यह भी साफ किया कि अंतिम फैसला पार्टी नेतृत्व और गठबंधन पर निर्भर करेगा। फिलहाल, बिहार के अगले मुख्यमंत्री को लेकर तस्वीर साफ नहीं है। डिप्टी CM सम्राट चौधरी का नाम भी चर्चा में है, लेकिन NDA की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है।

NEWSANP के लिए बिहार से ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *