मुख्यमंत्री सारथी योजना के बिरसा का उद्घाटन विधायक मथुरा प्रसाद महतो ने किया…

मुख्यमंत्री सारथी योजना के बिरसा का उद्घाटन विधायक मथुरा प्रसाद महतो ने किया…

अब ब्लॉक लेवल पर मिलेगी फ्री स्किल ट्रेनिंग, झारखंड सरकार की ‘बिरसा’ योजना से युवाओं को मिलेगा रोजगार: मथुरा प्रसाद महतो

धनबाद(DHANBAD): तोपचांची स्थित झारखंड सरकार के श्रम एवं प्रशिक्षण विभाग ने मुख्यमंत्री सारथी योजना’ के तहत ‘बिरसा’ कार्यक्रम का शुभारंभ टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो ने फीता काटकर किया। मथुरा प्रसाद महतो को संचालक सनोज सिंह एवं नव प्रशिक्षु छात्र-छात्राओं ने पुष्प गुच्छ एवं अंगवस्त्र ओढाकर स्वागत सम्मानित किया।मथुरा प्रसाद महतो ने दीप प्रज्वलित करने के उपरांत कहा कि बिरसा कार्यक्रम के जरिए राज्य के 80 ब्लॉकों में युवाओं को उनके घर के पास ही मुफ्त कौशल प्रशिक्षण दिया जाएगा, ताकि उन्हें रोजगार के लिए दूर न जाना पड़े. इसी संदर्भ में तोपचांची में बिरसा प्रशिक्षण केंद्र खोला गया है।संचालक सनोज सिंह ने कहा झारखंड सरकार ने राज्य के ग्रामीण और ब्लॉक स्तर के युवाओं को सशक्त बनाने के लिए एक महत्वाकांक्षी कदम उठाया है. मुख्यमंत्री सारथी योजना के एक मुख्य हिस्से के रूप में ब्लॉक लेवल इंस्टीट्यूट फॉर रूरल स्किल एक्विजिशन यानी बिरसा को तोपचांची में शुभारंभ किया गया है. इस केंद्र में युवाओं के लिए कंप्यूटर में कॉल सेंटर एग्जीक्यूटिव का कोर्स के अलावा फैशन डिजाइनिंग, सिलाई का कोर्स निशुल्क कराया जाएगा।

श्रम, रोजगार, प्रशिक्षण और कौशल विकास विभाग द्वारा संचालित इस योजना का मुख्य उद्देश्य उन युवाओं को हुनरमंद बनाना है, जो अपने स्थानीय क्षेत्र में रहकर ही काम करना और सीखना चाहते हैं. इस पहल से अब युवाओं को बड़े शहरों की ओर रुख करने की जरूरत नहीं होगी, बल्कि उन्हें उनके ब्लॉक में ही विश्वस्तरीय प्रशिक्षण मिलेगा। ब्लॉक स्तर पर ही सेंटर होने से विशेष रूप से उन महिलाओं और युवाओं को फायदा होगा जो पारिवारिक जिम्मेदारियों की वजह से शहरों में की और रुक करने की जरूरत नहीं।सरकार की इस स्थानीय कौशल विकास योजना से आने वाले समय में झारखंड के गांवों में हुनरमंद कामगारों की एक नई फौज खड़ी होगी, जो राज्य के विकास में मील का पत्थर साबित होगी। बिरसा केंद्र के उद्घाटन कार्यक्रम में कामेश्वर सिंह,रजनीश सिंह, चंदन सिंह, विनीत कुमार समेत सैकड़ो स्थानीय छात्र छात्राएं उपस्थित थे।

NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *