रोहतास(BIHAR): रोहतास से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है—
मंगलवार को एक व्यक्ति की दिनदहाड़े बेरहमी से हत्या कर दी गई, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
वीडियो में देखा जा सकता है कि हमलावरों ने क्रूरता की हदें पार करते हुए पीड़ित को सड़क पर घसीटा और लाठी-डंडों से लगातार हमला किया। यह पूरी वारदात खुलेआम होती रही।
सबसे चिंताजनक बात यह रही कि घटना के दौरान आसपास मौजूद लोग मूकदर्शक बने रहे। पीड़ित मदद की गुहार लगाता रहा, लेकिन कोई भी उसे बचाने के लिए आगे नहीं आया।
घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की पहचान कर कार्रवाई की बात कही है।
इस घटना ने एक बार फिर समाज में संवेदनहीनता और कानून-व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
NEWSANP के लिए ब्यूरो रिपोर्ट

