झारखंड(JHARKHAND): झारखंड के बरकट्ठा क्षेत्र से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां रामनवमी के जुलूस के दौरान अचानक स्थिति तनावपूर्ण हो गई।
तुइयो पंचायत इलाके में जुलूस को आगे बढ़ाने को लेकर विवाद उत्पन्न हुआ, जिसके बाद मामला बढ़ गया।
बताया जा रहा है कि मौके पर मौजूद पुलिस और जुलूस में शामिल श्रद्धालुओं के बीच तीखी झड़प हो गई। इस दौरान कुछ लोगों के घायल होने की भी खबर है।
घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है और अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर स्थिति को नियंत्रण में लाने की कोशिश की जा रही है।
प्रशासन पूरे मामले पर नजर बनाए हुए है और लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की जा रही है।
फिलहाल हालात संवेदनशील हैं, और अधिकारियों द्वारा जांच के बाद ही पूरे मामले की स्पष्ट जानकारी सामने आएगी।
NEWSANP के लिए ब्यूरो रिपोर्ट

