पाकुड़ मंडल कारा में महिला कैदी की संदिग्ध मौत, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल….

पाकुड़ मंडल कारा में महिला कैदी की संदिग्ध मौत, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल….

पाकुड़ (PAKUD): पाकुड़ मंडल कारा में एक महिला कैदी की संदिग्ध हालात में मौत हो गई है, जिससे जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया है।
बताया जा रहा है कि मृतक महिला अपने पति की हत्या के आरोप में जेल में बंद थी। उसकी लाश जेल के बाथरूम में मिली है।
घटना के बाद सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल उठ रहे हैं कि आखिर जेल के अंदर ऐसी घटना कैसे हो गई।

सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गए हैं।
फिलहाल मौत के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है, लेकिन इसे लेकर कई तरह की आशंकाएं जताई जा रही हैं।

पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही पूरे मामले की सच्चाई सामने आ पाएगी।

NEWSANP के लिए राणा प्रताप की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *