पाकुड़(PAKUD): पाकुड़ में निजी स्कूलों की फीस को लेकर प्रशासन ने सख्त कदम उठाए हैं। उपायुक्त मनीष कुमार ने शिक्षा विभाग और निजी विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों के साथ बैठक कर फीस ढांचे की समीक्षा की।
बैठक में साफ निर्देश दिया गया कि किसी भी अभिभावक पर एनुअल चार्ज, एरियर या एडमिशन फीस के नाम पर दबाव नहीं बनाया जाएगा।
नए नामांकन के दौरान किसी भी तरह की अवैध या अनुचित शुल्क वृद्धि पर पूरी तरह रोक लगा दी गई है।
प्रशासन ने यह भी चेतावनी दी है कि अगर किसी स्कूल के खिलाफ शिकायत मिलती है, तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
अब जिले में निजी स्कूलों की फीस का निर्धारण केवल जिला स्तर की शुल्क समिति की बैठक में ही किया जाएगा।
इन फैसलों से अभिभावकों को राहत मिलने की उम्मीद है और स्कूलों की मनमानी पर लगाम लगेगी।
NEWSANP के लिए राणा प्रताप की रिपोर्ट

