धनबाद(DHANBAD): धनबाद से लोकमान्य तिलक टर्मिनस के बीच 13379/13380 एक्सप्रेस ट्रेन के संचालन को मंजूरी मिलने के पीछे स्थानीय स्तर पर की गई पहल भी अहम रही।सांसद ढुल्लू महतो ने यात्रियों की बढ़ती परेशानियों को देखते हुए इस संबंध में रेल मंत्रालय के समक्ष मांग रखी थी।
धनबाद और आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में यात्री मुंबई की ओर यात्रा करते हैं, लेकिन नियमित और सुविधाजनक ट्रेन सेवा के अभाव में उन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। सांसद द्वारा उठाए गए इस मुद्दे के बाद रेल मंत्रालय ने सकारात्मक कदम उठाते हुए इस ट्रेन के संचालन को स्वीकृति दी।
इस निर्णय से न केवल यात्रियों को राहत मिलेगी, बल्कि क्षेत्र की कनेक्टिविटी और आर्थिक गतिविधियों को भी मजबूती मिलेगी। यात्रियों और स्थानीय लोगों ने इस पहल के लिए सांसद का आभार जताया है।
NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

