रामनवमी की तैयारी जोरों पर बाजारों में महावीर झंडों और पूजा सामग्री की खुब हो रही है बिक्री…

रामनवमी की तैयारी जोरों पर बाजारों में महावीर झंडों और पूजा सामग्री की खुब हो रही है बिक्री…

सिंदरी(SINDRI): सिंदरी में शुक्रवार को रामनवमी के अवसर पर माहौल पूरी तरह भक्तिमय हो गया है। बाजारों में पूजन सामग्री और महावीर झंडो की खूब बिक्री हो रही है। हर ओर भगवा रंग की छटा देखने को मिल रही है ,जिससे क्षेत्र का वातावरण धार्मिक उत्साह से भर गया है।
वहीं दूसरी ओर स्थानीय लोग अपने-अपने घरों में भी रामनवमी की तैयारियों में जुट गए हैं। परंपरा के अनुसार ,नवमी के दिन विधि- विधान से महावीर झंडा पूजन किया जाता है और उसके बाद घरों में नया झंडा स्थापित किया जाता है ।इस धार्मिक आस्था और परंपरा को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखा जा रहा है।
स्थानीय दुकानदारों का कहना है कि हर वर्ष की तरह इस बार भी झंडों की मांग काफी बढ़ गई है ।बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी इस पर्व को लेकर उत्साहित है और पूरे श्रद्धा भाव के साथ इसकी तैयारी में लगे हुए हैं। कुल मिलाकर सिंदरी में रामनवमी को लेकर जोरदार तैयारीयां चल रही हैं, और पूरा शहर भक्ति के रंग से रंगा है।

NEWS ANP के लिए सिंदरी से राज कुमार शर्मा के साथ प्रेम प्रकाश शर्मा की रिपोर्ट।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *