राँची(RANCHI) : राजधानी रांची से बिल्कुल सटे नामकुम के सामलौंग बेलबगान की गलियों में बुधवार की सुबह एक अजीब सा मंजर दिखा। लगभग 20 दिनों से गैस सिलिंडर नहीं मिलने से नाराज महिलायें आज सड़क पर उतर आईं। स्थानीय लोगों के मुताबिक गैस एजेंसी Indraprastha Gas Limited का वाहन लंबे समय से इलाके में नहीं आया है। बीते मंगलवार की रात 10 बजे से ही लोग सिलिंडर लेकर लाइन में खड़े हो गये थे। लेकिन बुधवार दोपहर 12 बजे तक भी गैस की सप्लाई नहीं पहुंची। सड़क किनारे कतार में रखे सैकड़ों सिलिंडर और पास खड़ी महिलाओं का गुस्सा उबाल पर था। उनका कहना था कि कई घरों में चूल्हा ठंडा पड़ गया है। बच्चे स्कूल नहीं जा पाये, कई लोग ड्यूटी पर भी नहीं जा सके। सबसे ज्यादा परेशानी महिलाओं और छोटे बच्चों को हो रही है। एक महिला ने नाराजगी जताते हुये कहा कि “इतने दिनों से गैस नहीं मिल रही है, आखिर घर कैसे चलेगा?” मौके पर पहुंची पुलिस लोगों को समझाया-बुझाया। सुने क्या बोली सड़क पर उतरी महिलायें….
NEWSANP के लिए ब्यूरो रिपोर्ट

