झारखंड(JHARKHAND): पूर्वी सिंहभूम जिले के बहरागोड़ा प्रखंड में एक बड़ा हादसा टल गया, जब स्वर्णरेखा नदी से बरामद एक बम को समय रहते निष्क्रिय कर दिया गया।
मिली जानकारी के अनुसार, नदी क्षेत्र में संदिग्ध वस्तु मिलने के बाद प्रशासन को सूचना दी गई। जांच के दौरान यह बम निकला, जिसके बाद तत्काल सेना की टीम को बुलाया गया।
सेना के विशेषज्ञों ने मौके पर पहुंचकर पूरी सतर्कता के साथ बम को सफलतापूर्वक निष्क्रिय कर दिया। इस कार्रवाई के दौरान सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे, ताकि आसपास के लोगों को किसी भी प्रकार का खतरा न हो।
समय रहते की गई इस कार्रवाई से एक बड़ी अनहोनी टल गई। फिलहाल प्रशासन पूरे मामले की जांच में जुटा हुआ.
NEWSANP के लिए ब्यूरो रिपोर्ट

