मोबाईल की लाइट पर मनरेगा कर्मियों ने निकाला मार्च, सेवा स्थाई, लंबित मानदेय भुगतान की मांग को लेकर 12 मार्च से जारी है हड़ताल…

मोबाईल की लाइट पर मनरेगा कर्मियों ने निकाला मार्च, सेवा स्थाई, लंबित मानदेय भुगतान की मांग को लेकर 12 मार्च से जारी है हड़ताल…

धनबाद(DHANBAD): सेवा स्थाई करने समेत लंबित मानदेय भुगतान, ग्रेड पे के तहत वेतन भुगतान की मांग को लेकर झारखण्ड के 5 हजार मनरेगा कर्मी पिछले 12 मार्च से ही अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं.इस कड़ी में धनबाद के मनरेगा कर्मचारियों ने सरकार तक अपनी बात को पहुंचाने के लिए मोबाईल की लाईट पर संध्या मार्च निकाला.जिला अध्यक्ष यासीन अंसारी ने कहा कि धनबाद के मनरेगा कर्मियों का पिछले 7 से 8 माह का मानदेय भुगतान लंबित है जिससे सभी का परिवार आर्थिक परेशानी से गुजर रहा है.सरकार से सेवा स्थाई करने, ग्रेड पे के तहत वेतन भुगतान की मांग की जा रही है. राज्य में 2007 से ही मनरेगा कर्मी सेवारत हैं. 19 वर्षो में भी सेवा स्थाई नहीं हुईं.

NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *