बेकारबांध में सार्वजनिक पुस्तकालय निर्माण करने का अनुरोध…

बेकारबांध में सार्वजनिक पुस्तकालय निर्माण करने का अनुरोध…

धनबाद(DHANBAD): उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन ने मंगलवार को अपने कार्यालय कक्ष में जनता दरबार का आयोजन कर जिले के बेकारबांध, गोविंदपुर, बाघमारा, टुंडी, तोपचांची सहित जिले के अन्य क्षेत्र से आए आम जनों की समस्या सुनी।

जनता दरबार में बेकारबांध से आए लोगों ने बेकारबांध के पास खाली जमीन पर सार्वजनिक पुस्तकालय एवं पार्क निर्माण करने का अनुरोध किया। वहीं बाघमारा से आए व्यक्ति ने बाघमारा में नवनिर्मित हाई स्कूल निर्माण में अनियमितता की जांच करने का अनुरोध किया। जबकि टुंडी से आए व्यक्ति ने टुंडी के सरकारी तालाब का जीर्णोद्धार कराने का आग्रह किया।

जनता दरबार में दुकान पर अवैध कब्जा करने, मंदिर के रास्ते को अवरूद्ध करने, फर्जी दस्तावेज के आधार पर रैयती जमीन पर अवैध कब्जा करने, वार्ड नंबर 23 में सड़क, नाला व नाली का निर्माण करने, अवैध कोयला खनन करने के संबंध में, राशि की लेनदेन में धोखाधड़ी करने, ऑनलाइन रसीद निर्गत करने, मुआवजा का भुगतान करने, बेलगड़िया में आवास आवंटन करने सहित अन्य विषयों से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए।

उपायुक्त ने आमजनों से प्राप्त आवेदनों के शीघ्र निष्पादन के लिए संबंधित पदाधिकारियों को निर्देशित किया।

जनता दरबार में सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा नियाज अहमद भी मौजूद थे।

NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *