चंद्रपुरा में अपराधियों का तांडव, डीवीसी साइडिंग के ऐश लदे हाईवा में लगाई आग, चालक के साथ मारपीट…

चंद्रपुरा में अपराधियों का तांडव, डीवीसी साइडिंग के ऐश लदे हाईवा में लगाई आग, चालक के साथ मारपीट…

बोकारो(BOKARO) : बेरमो अनुमंडल के चंद्रपुरा थाना क्षेत्र के डीवीसी पावर प्लांट साइडिंग से ऐश ट्रांसपोर्टिंग के कार्य में लगी पीएमपी इंफ्राटेक कंपनी के हाईवा को अपराधियों ने अपना निशाना बनाया है. शुक्रवार की रात करीब सवा दस बजे भंडारीदह पुल के समीप सुनसान जगह पर तीन-चार अपराधियों ने वाहन संख्या TS19TA7810 को रोककर चालक वसीम अंसारी के साथ मारपीट की और जंगल में ले जाकर वाहन पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी. घटना की जानकारी मिलते ही पूरे जिले के प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया. मामले की गंभीरता को देखते हुए बोकारो एसपी हरबिंदर सिंह, बेरमो एसडीपीओ बशिष्ठ नारायण सिंह और बेरमो एसडीएम मुकेश मछुआ सहित विभिन्न थानों की पुलिस बल तुरंत मौके पर पहुंचे.एसपी हरबिंदर सिंह ने घटनास्थल का बारीकी से मुआयना किया और पीड़ित चालक व कंपनी के कर्मियों से घटना की विस्तृत जानकारी ली. उन्होंने मौजूद पुलिस अधिकारियों को अपराधियों की अविलंब पहचान कर सख्त कार्रवाई करने के आवश्यक दिशा-निर्देश दिए.

चंद्रपुरा थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है :
पीएमपी इंफ्राटेक कंपनी के अधिकृत प्रतिनिधि अनिल कुमार ने इस संबंध में चंद्रपुरा थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है.आवेदन में आरोप लगाया गया है कि इससे पहले भी 14 फरवरी और 18 मार्च को ड्राइवरों के साथ दुर्व्यवहार कर रंगदारी की मांग की गई थी. शिकायत में एक स्थानीय एसोसिएशन के सदस्यों गुलाबचन्द महतो उर्फ गुलेश्वर महतो, मुन्ना कुमार विश्वकर्मा, आशुतोष कुमार उर्फ अंशु राय, आजाद बाउरी और सहदेव महतो—पर संलिप्तता का संदेह जताया गया है.फिलहाल, चंद्रपुरा पुलिस ने कांड संख्या 27/26 दर्ज कर सब-इंस्पेक्टर कुंदन कुमार पासवान को जांच की कमान सौंपी है. पुलिस विभिन्न बिंदुओं पर छापेमारी कर रही है ताकि औद्योगिक क्षेत्र में भय का माहौल खत्म किया जा सके.

NEWSANP के लिए ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *