
धनबाद(DHANBAD): जगजीवन नगर धनबाद के सुप्रसिद्ध श्री श्री बालाजी मंदिर के भव्य वार्षिक उत्सव (वार्षिकोत्सव) में बाघमारा विधायक शत्रुघ्न महतो जी बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए , मंदिर आचार्य के सानिध्य में विधायक जी विधिवत् पूजन कर समस्त जनमानस की सुख समृद्धि व शांति की मंगल कामना किए ,
इस अवसर पर मुख्य रूप से भगवान बालाजी (हनुमान जी) के प्रति श्रद्धा व्यक्त करने, सामूहिक भक्ति बढ़ाने, मंदिर की स्थापना दिवस (प्राण प्रतिष्ठा) मनाने और सामाजिक एकता को मजबूत करने के लिए मनाया जाता है। इसमें भजन, शोभायात्रा, सवामणी भोग और महाप्रसाद वितरण के माध्यम से भक्तों को सुकून और आशीर्वाद मिलता है।
मौके पर मंदिर समिति ने विधायक जी को अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किए.
NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

