धनबाद(NIRSA): निरसा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत कलियासोल कैराबाँक, में आयोजित श्री श्री 1008 हरिनाम महायज्ञ अनुष्ठान 9 दिवसीय उत्सव के शुभ आरंभ किया गया अवसर पर निकली गई कलश यात्रा में सिंदरी की लोकप्रिय भाजपा नेत्री श्रीमती तारा देवी सम्मिलित होकर सभी के सुख, शांति, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य की प्रार्थना की।
ऐसे आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन समाज में आस्था, एकता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं। आयोजन समिति एवं समस्त श्रद्धालुओं को इस दिव्य अनुष्ठान के लिए बधाई दी।
NEWS ANP के लिए राज कुमार शर्मा के साथ प्रेम प्रकाश शर्मा की रिपोर्ट।

