झारखंड(JHARKHAND): लातेहार पुलिस को नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने सदर थाना क्षेत्र के कोमो जंगल के पास मुख्य सड़क पर खड़ी एक ट्रक से भारी मात्रा में अवैध गांजा बरामद किया।
बरामद गांजे की कीमत लाखों रुपये बताई जा रही है।लातेहार के एसपी कुमार गौरव ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि मामले की जांच जारी है और पूरी छानबीन के बाद ही पूरे नेटवर्क का खुलासा हो सकेगा।
NEWSANP के लिए ब्यूरो रिपोर्ट

