एसीबी की कार्रवाई: बरहरवा में 40 हजार रुपये रिश्वत लेते एमओ नंदन कुमार गिरफ्तार…

एसीबी की कार्रवाई: बरहरवा में 40 हजार रुपये रिश्वत लेते एमओ नंदन कुमार गिरफ्तार…

रांची(RANCHI): एसीबी टीम ने गुरुवार को साहिबगंज जिले के बरहरवा प्रखंड में बड़ी कार्रवाई की है. टीम ने प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी (एमओ) नंदन कुमार को उनके कार्यालय से 40 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया. जानकारी के मुताबिक, बरहरवा प्रखंड के डीलरों से प्रत्येक माह अवैध वसूली की जा रही थी, आरोप है कि एमओ नंदन कुमार हर डीलर पर पांच हजार रुपये प्रति माह देने का दबाव बना रहे थे. इससे परेशान होकर डीलर एसोसिएशन के अध्यक्ष आलमगीर आलम ने दुमका एसीबी में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी. जिसके बाद एसीबी टीम ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया.

दो महीने पहले ही मिली थी सरकारी नौकरी और लेने लगे रिश्वत

इस गिरफ्तारी की सबसे चर्चा वाली बात यह है कि नंदन कुमार ने हाल ही में JSSC-CGL परीक्षा पास की थी. उनकी नियुक्ति महज दो महीने पहले ही हुई थी और बरहरवा में उनकी यह पहली पोस्टिंग थी. मूल रूप से दुमका के रहने वाले नंदन कुमार का करियर शुरू होने के साथ ही दागी हो गया है.

NEWSANP के लिए रांची से ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *