ईरान अपने परमाणु योजना से पीछे हटने को तैयार नहीं…

ईरान अपने परमाणु योजना से पीछे हटने को तैयार नहीं…

DESK: ईरान ने साफ किया है कि वह परमाणु हथियार बनाने के अपने रुख में कोई बड़ा बदलाव नहीं करेगा। देश के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने कहा कि ईरान पहले की
तरह ही परमाणु हथियारों के विकास के खिलाफ है, हालांकि नए सुप्रीम लीडर की इस मुद्दे पर राय अभी सामने नहीं आई है।

उन्होंने यह बात एक इंटरव्यू में कही, जिसे ईरानी मीडिया ने साझा किया। उनके बयान से यह संकेत मिलता है कि फिलहाल ईरान अपनी पुरानी नीति पर कायम है। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि नए नेतृत्व की सोच को लेकर अभी कुछ स्पष्ट नहीं कहा जा सकता।

ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई ने 2000 के दशक की शुरुआत में एक फतवा जारी किया था। इस फतवे में उन्होंने परमाणु हथियार जैसे सामूहिक विनाश के हथियारों के विकास का विरोध किया था। ईरान लंबे समय से इसी नीति का हवाला देता रहा है।

अमेरिका और इजरायल समेत कई पश्चिमी देश लंबे समय से ईरान पर परमाणु हथियार बनाने की कोशिश का आरोप लगाते रहे हैं। वहीं, ईरान इन आरोपों को लगातार खारिज करता आया है। ईरान का कहना है कि उसका परमाणु कार्यक्रम केवल नागरिक और शांति के उद्देश्यों के लिए है।

विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने कहा कि फतवा उस इस्लामी विद्वान की सोच पर निर्भर करता है, जो इसे जारी करता है। उन्होंने बताया कि अभी वह नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई के धार्मिक या राजनीतिक विचारों पर कोई टिप्पणी नहीं कर सकते। इसलिए आने वाले समय में इस मुद्दे पर उनकी राय सामने आने के बाद ही स्थिति और साफ होगी।

NEWSANP के लिए ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *