होर्मुज संकट पर ट्रंप की चेतावनी, नाटो देशों से मांगा साथ…

होर्मुज संकट पर ट्रंप की चेतावनी, नाटो देशों से मांगा साथ…

DESK: ईरान के साथ बढ़ते तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने नाटो देशों को कड़ी चेतावनी दी है। ट्रंप ने कहा है कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खोलने के लिए नाटो सहयोगियों को अमेरिका का साथ देना होगा, वरना गठबंधन का भविष्य गंभीर संकट में पड़ सकता है।

फाइनेंशियल टाइम्स को दिए एक इंटरव्यू में डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि अगर नाटो देश ईरान के खिलाफ कार्रवाई में अमेरिका की मदद नहीं करते हैं और स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खोलने में सहयोग नहीं देते हैं, तो इसके गंभीर परिणाम हो सकते हैं।

दरअसल, ईरान ने अमेरिका और इजरायल के हमलों के जवाब में स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से जहाजों की आवाजाही रोक दी है। यह समुद्री मार्ग दुनिया के सबसे अहम तेल और गैस ट्रांजिट रूट्स में से एक है। इसके बंद होने से वैश्विक स्तर पर तेल और गैस की सप्लाई पर बड़ा असर पड़ा है।
इस संकट के बीच ट्रंप ने यह भी संकेत दिया है कि वह इस महीने के अंत में होने वाली चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ अपनी प्रस्तावित बैठक को टाल सकते हैं।

NEWSANP के लिए ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *