रोजगार की मांग को लेकर स्थानीय लोगों ने डीवाईएफआई के बेनर तले किया विरोध प्रदर्शन, सौंपा मांग पत्र…

झरिया(JHARIA) झरिया भारत की जनवादी नौजवान सभा के नेतृत्व में गुरुवार को डीपू धौड़ा बस्ती के बेरोजगार लोगों को रोजगार की मांग को लेकर कुजामा आउटसोर्सिंग कार्यालय के समीप विरोध प्रदर्शन करते हुए

मांग पत्र सौंपा। नेतृत्व कर रहे धनबाद जिला के उपाध्यक्ष कुंदन पासवान एवं भगवान दास पासवान ने कहा कि लोदना एरिया 10 अंतर्गत आउटसोर्सिंग परियोजना चल रहो है, लेकिन आसपास के स्थानीय लोगों को रोजगार से वंचित रहा है, जबकि डीपू धौड़ा क्षेत्र में रह रहे लोगों को विस्थापन होना है, उसके बावजूद प्रबंधन बाहरी लोगों को रोजगार देने का काम कर रहा है। कंपनी प्रबंधन द्वारा भेदभाव किया जा रहा है,डिपू धौडा़ क्षेत्र में ही कंपनी कार्यालय बना हुआ है

और परियोजना भी काफी समीप में है। अगर प्रबंधन द्वारा जल्द से जल्द समस्या का समाधान नहीं हुआ। तो आने वाले दिनों में आउटसोर्सिंग कंपनी का उत्पादन कार्य को ठप करते हुए पुरी तरह से चक्का जाम करने का काम किया जाएगा इसके लिए कंपनी प्रबंधन को लिखित मांग पत्र भी सौंपा गया है। मौके पर मनोज पासवान, सुरेश भुइयां, प्रजा पासवान, विक्की पासवान, प्रकाश पासवान,पवन कुमार आदि लोग मौजूद थे।

NEWS ANP के लिए झरिया से अरविन्द सिंह की रिपोर्ट…

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *