मारवाड़ी युवा मंच, झरिया शाखा का ‘दर्पण’ : 31 मार्च को जिला स्तरीय नृत्य प्रतियोगिता…

मारवाड़ी युवा मंच, झरिया शाखा का ‘दर्पण’ : 31 मार्च को जिला स्तरीय नृत्य प्रतियोगिता…

झरिया(JHARIA):मारवाड़ी युवा मंच, झरिया शाखा द्वारा जिले की प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने के उद्देश्य से “दर्पण” के अंतर्गत जिला स्तरीय नृत्य प्रतियोगिता का भव्य आयोजन 31 मार्च 2026 को शाम 4 बजे से श्री अग्रवाल धर्मशाला, झरिया में किया जाएगा।

इस प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न विद्यालयों, संस्थानों एवं प्रतिभाशाली युवाओं को अपनी नृत्य प्रतिभा प्रस्तुत करने का अवसर मिलेगा। प्रतियोगिता में सोलो डांस, ग्रुप डांस, नृत्य नाटिका सहित सभी प्रकार के डांस फॉर्म प्रस्तुत करने की अनुमति होगी, जिससे प्रतिभागी अपनी रचनात्मकता और कला का बेहतरीन प्रदर्शन कर सकेंगे।

मुख्य प्रतियोगिता से पूर्व प्रतिभागियों के चयन के लिए ऑडिशन 22 मार्च 2026 को सुबह 11 बजे से आयोजित किया जाएगा। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए पंजीकरण शुल्क मात्र ₹100 निर्धारित किया गया है, ताकि अधिक से अधिक प्रतिभाशाली युवक-युवतियाँ इस मंच से जुड़ सकें।

इस संबंध में जानकारी देते हुए शाखा अध्यक्ष डॉ. मनीष शर्मा ने कहा कि मारवाड़ी युवा मंच हमेशा से समाज में सांस्कृतिक एवं रचनात्मक गतिविधियों को प्रोत्साहित करने के लिए प्रतिबद्ध रहा है। “दर्पण” कार्यक्रम के माध्यम से युवाओं को अपनी कला प्रदर्शित करने का सुनहरा अवसर प्राप्त होगा।

वहीं कार्यक्रम संयोजक सनी अग्रवाल ने बताया कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य जिले की छिपी हुई प्रतिभाओं को एक सशक्त मंच प्रदान करना है, जिससे वे अपनी कला के माध्यम से अपनी पहचान बना सकें। उन्होंने जिले के सभी नृत्य प्रेमियों एवं प्रतिभागियों से अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान किया।

प्रतियोगिता में भाग लेने के इच्छुक प्रतिभागी पंजीकरण फॉर्म के लिए
डॉ. मनीष शर्मा (अध्यक्ष) – 9835770997,
सनी अग्रवाल (संयोजक) – 9508171112,
मयंक केजरीवाल (सह-संयोजक) – 9608233839
से संपर्क कर सकते हैं।

मारवाड़ी युवा मंच, झरिया शाखा ने जिले के सभी प्रतिभाशाली युवाओं से इस प्रतियोगिता में भाग लेकर अपनी कला और प्रतिभा का प्रदर्शन करने की अपील की है।

NEWSANP के लिए झरिया से रागिनी पांडेय की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *