सिंदरी(SINDRI): अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) सिंदरी इकाई द्वारा सिंदरी एवं आसपास के क्षेत्रों में समाज के लिए उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में महिलाओं के योगदान को सम्मान देना और उनके कार्यों के प्रति आभार व्यक्त करना था।
इस अवसर पर एबीवीपी के कार्यकर्ताओं ने विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत महिलाओं को सम्मानित किया। सम्मानित होने वालों में प्रजन्या बीएड कॉलेज की संचालक डॉ. निशी महातो, बीआईटी सिंदरी की कई महिला कर्मी तथा सिंदरी पुलिस स्टेशन में कार्यरत महिलाओं को विशेष रूप से सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान एबीवीपी के कार्यकर्ताओं ने कहा कि महिलाएं समाज की सशक्त आधारशिला हैं और उनके योगदान के बिना समाज का विकास संभव नहीं है। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस महिलाओं के संघर्ष, समर्पण और उपलब्धियों को सम्मान देने का अवसर है।
इस कार्यक्रम में जिला संयोजक अनुभव शर्मा, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य आर्यन कुमार, नगर मंत्री प्रशांत श्रीवास्तव, सोशल मीडिया प्रभारी अभिनव कुमार सिंह, मीडिया प्रभारी आर्यन सिंह तथा एसडीएफ प्रमुख यश राज सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
NEWS ANP के लिए सिंदरी से राज कुमार शर्मा के साथ प्रेम प्रकाश शर्मा की रिपोर्ट।

