झरिया(JHARIA):धनबाद जिले के झरिया स्थित बस्ताकोला इलाके में रविवार को सिलेंडर ब्लास्ट के बाद भीषण आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग प्लाईवुड भरे गोदाम में लगी, जिससे देखते ही देखते पूरे परिसर को अपनी चपेट में ले लिया। इस घटना में एक युवक गंभीर रूप से झुलस गया, जिसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।जानकारी के अनुसार जिस भवन में आग लगी है उसका संचालन महेश अग्रवाल द्वारा किया जाता है। आंख की लपेटे इतनी भयावह थी कि एक गोदाम से आस पड़ोस के दुकानों को भी अपने कब्जे में लेने का काम किया था, हालांकि पुलिस व स्थानीय लोगों के तत्परता ने आग पर कड़ी मशक्कत के बाद काबू पाया, बताया जाता है कि पड़ोस में ही जगदंबा फर्नीचर का शोरूम था जहां आग की लपटें पहुंच गईं। हालांकि फर्नीचर शोरूम को कितना नुकसान हुआ है, इसका सही आकलन अभी नहीं हो पाया है।प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक अचानक सिलेंडर में जोरदार धमाका हुआ, जिसके बाद आग तेजी से फैल गई। गोदाम में बड़ी मात्रा में बीचाली और लकड़ी रखी होने के कारण आग ने कुछ ही देर में विकराल रूप ले लिया और दूर-दूर तक धुएं का गुबार दिखाई देने लगा।इस हादसे में महेश अग्रवाल के छोटे बेटे राज कुमार अग्रवाल झुलस गए। उन्हें तुरंत इलाज के लिए एसएनएमएमसीएच, धनबाद ले जाया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है।
घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया गया। अग्निशमन कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग को आसपास के अन्य भवनों तक फैलने से रोक दिया।
घटना के बाद से संचालक महेश अग्रवाल मौके से फरार बताए जा रहे हैं। पुलिस उनकी तलाश में जुट गई है।घटना की सूचना मिलते ही झरिया थाना प्रभारी शशि रंजन दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने आसपास के लोगों को सुरक्षित स्थानों पर हटाया और दमकल टीम के साथ मिलकर राहत कार्य में सहयोग किया।
अग्निशमन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि अगर समय रहते आग पर काबू नहीं पाया जाता तो यह घटना और भी बड़ी हो सकती थी। फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है और पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
NEWS ANP के लिए झरिया से अरबिंद सिंह बुंदेला की रिपोर्ट

