DESK: Union Public Service Commission ने सिविल सेवा परीक्षा (CSE) 2025 का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है। इस प्रतिष्ठित परीक्षा में अनुज अग्निहोत्री ने ऑल इंडिया रैंक (AIR)-1 हासिल कर देशभर में पहला स्थान प्राप्त किया है।
टॉप 3 अभ्यर्थी
अनुज अग्निहोत्री – ऑल इंडिया रैंक 1
राजेश्वरी सुवे एम – ऑल इंडिया रैंक 2
आकांश ढुल – ऑल इंडिया रैंक 3
इस साल कुल 958 उम्मीदवारों को विभिन्न केंद्रीय सेवाओं के लिए अनुशंसित किया गया है। इनमें प्रमुख रूप से IAS, IPS, IFS और अन्य केंद्रीय सेवाएं शामिल हैं।
परीक्षा प्रक्रिया
Union Public Service Commission द्वारा आयोजित यह परीक्षा देश की सबसे कठिन प्रतियोगी परीक्षाओं में मानी जाती है। चयन प्रक्रिया
तीन चरणों में होती है:
प्रारंभिक परीक्षा (Prelims)
मुख्य परीक्षा (Mains)
इंटरव्यू / पर्सनैलिटी टेस्ट
उम्मीदवार अपना रिजल्ट UPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं।
NEWSANP के लिए ब्यूरो रिपोर्ट

