स्वास्थ्य सहिया कलस्टर ने किया होली मिलन समारोह का आयोजन…

स्वास्थ्य सहिया कलस्टर ने किया होली मिलन समारोह का आयोजन…

सारे गीले सिकवे भुलाकर हमलोग सभी एक रंगों में रंगे यही हमारी खूबसूरती एवं हमारी संस्कृति भी है- रेखा भट्ट

झरिया(JHARIA) रंग बरसे भींगे चुनर वाली रंग बरसे 2 आज बीरज में होली रे रसिया, होली रे रसिया बलजोरी रे रसिया, आज बीरज में होली रे रसिया आदि गाने के साथ स्वास्थ्य सहिया जयरामपुर क्लस्टर की ओर से जयराम पुर में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया, जहां सहिया एवं सहिया साथी बड़ी संख्या में उपस्थित थी, सभी लोगों ने एक दूसरे को रंग गुलाल लगाएं एवं होली की शुभकामनाएं दी, लोगों ने पारंपरिक गीत गाकर सब लोग खूब झूमे इस अवसर पर सहिया साथी रेखा भट्ट एवं सहिया शांति देवी ने बताई की होली में हम लोग एक दूसरे को शुभकामनाएं दिया हूं, यह त्यौहार ऐसा है कि इसमें सभी लोग गिले शिकवे दूर करके एक दूसरे से गले मिलते हैं, इससे आपसी प्रेम भाव और बेहतर होता है, इसलिए लोगों से भी अपील है की इस त्यौहार पर बुराई को दूर भगाएं एवं अच्छाई को अपने जीवन में उतारे, हमेशा एक दूसरे को सहयोग करने की प्रेरणा रखें, सभी बहने एक परिवार के हैं दुख-सुख में हम साथ रहते हैं, इस अवसर पर लक्ष्मी दुबे, रेखा साहनी, मीना देवी, संजू कुमारी, रानी देवी, सुलेखा देवी, सुनीता देवी, पूनम देवी, सरिता देवी, मुन्नी देवी आदि लोग उपस्थित थे।

NEWS ANP के लिए झरिया से अरबिंद सिंह बुंदेला की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *