चांद कुईया कॉलोनी में छत्तीसगढ़ी समाज ने होली गीतों का आयोजन कर लोगों को दिया शुभ कामना…

चांद कुईया कॉलोनी में छत्तीसगढ़ी समाज ने होली गीतों का आयोजन कर लोगों को दिया शुभ कामना…

झरिया(JHARIA) हर वर्ष की भाती इस वर्ष भी तीसरा एवं आसपास के क्षेत्र में होली का त्यौहार बड़े ही शांति पूर्ण वातावरण व शौहार्द पूर्ण ढंग से संपन्न हो गया, लोगों ने एक दूसरे को रंग ग़ुलाल लगाकर शुभकामनायें देने का काम किया, वहीं चांद कुइया कॉलोनी में छत्तीसगढ़ी समाज की ओर से जबकि जयरामपुर मोड में भोजपुरिया समाज की ओर से होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया, इस अवसर पर सभी लोग झूमे नाचे गाय।
छत्तीसगढ़ी समाज भगवत साव आकोश लाल बलराम यादव चांद कुइया कॉलोनी में अपनी परंपरागत भाषा में एक से बढ़कर एक होली का गीत गाकर सबको झूमने पर मजबूर किया।
भागवत साव ने प्रथम चरण गणपति के मनाऊ। बलराम यादव ने बाजे मुरलिया वृंदावन में श्याम, अकोश लाल साव तोर दरस दुनिया ठारे भोला जबकि मोहन सिंह की ओर से रंग बरसे भीगे चुनरवाली गाना गया गाया गया‌। पुरुष बच्चे सब लोग इस अवसर पर इकट्ठा होकर एक दूसरे को रंग गुलाल लगाए एवं होली की शुभकामनाएं। मौके पर समाज की ओर से छुन्नू रजवार, सोखी लाल यादव, देवनारायण भैना, नेपाल बाऊरी, साधु केवट, श्रीनिवास यादव भाक् आदि लोग एवं समाजसेवी गणमान्य लोग मौजूद थे मांडर से लेकर कई तरह का साज-बाज बजाकर होली का गीत गया, कॉलोनी के कृष्णा सिंह, बनवारी सिंह, शंकर सिंह, धनंजय सिंह, सूरज महतो, ऋषि सिंह, पप्पू सिंह, नवल किशोर मुंडा, सुरेंद्र कुमार, रिशु किशु, अमित सिंह, अनीश कुमार, सुजीत सिंह, लक्ष्य मनोज शर्मा आदि लोग सक्रिय रुपए से थे। जयरामपुर मोड़ स्थित बजरंगबली प्रांगण में भोजपुरिया समाज ने होली गया व्यास जय मंगल सिंह के माध्यम से एक से बढ़कर एक होली गीत गाए।


NEWS ANP के लिए झरिया से अरबिंद सिंह बुंदेला की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *